हरि नाम के जयघोष से गूंजा नगर, भागवत कथा का शुभारंभ

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बे के मोहल्ला कल्याण नगर में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। “हरे राम-हरे कृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री रामसनेही अवस्थी (भगवताचार्य) द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा का आयोजन 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा होगी। वहीं 9 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांयकालीन सत्र में भी भक्तों को कथा श्रवण का अवसर मिलेगा।

कथा के परीक्षित के रूप में सुभाष गुप्ता एवं सीमा गुप्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में सहायक व्यास पं. सज्जन कुमार अवस्थी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग जैसे छोटेलाल मिश्रा, कृष्णलाल तिवारी, प्रेमनारायण तिवारी, गिरजेश चौहान, शिवकुमार चौबे, सुरेन्द्र यादव, अजय पोरवाल, रामप्रकाश पोरवाल, रामचन्द्र तिवारी समेत सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान अब लगातार सात दिनों तक भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर वातावरण बनाए रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *