हनुमान जयंती पर मंदिरों में श्रदालुओं ने चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।बिधूना रोड स्थित श्री बालरूप हनुमान मंदिर छोला मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विधि-विधान से हनुमान जी को चोला अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी व श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों को प्रसाद वितरण भी कराया गया।

मंदिर प्रबंधक राजेश चौहान व राजू चौहान ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विक्रम चौहान, बिनोद यादव, संजीव श्रीवास्तव, विशाल तोमर, नितिन पोरवाल, मयंक चौहान, हर्ष वर्मा सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

वहीं दूसरी ओर नर्मदेश्वर मंदिर में श्री शंकर सेवा समिति के तत्वावधान में पंडित मुकेश दीक्षित की देखरेख में हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान गोपाल दीक्षित, गुरदीप, प्रिंस दीक्षित सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *