ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। जिले में महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका परिसर भरथना के सभागार में एक दिवसीय महिला सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आई महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व विधायिका सावित्री कठेरिया ने माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि “आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। आवश्यकता है उन्हें सही जानकारी, प्रशिक्षण और मंच देने की, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।”
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की प्रतीक रहीं अहिल्याबाई होलकर को भी याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि 18वीं सदी में जब महिलाओं को घर की चारदीवारी में सीमित माना जाता था, उस समय अहिल्याबाई ने मालवा राज्य की बागडोर संभाली और प्रशासन, न्याय और धर्म के क्षेत्र में अपने अद्वितीय कार्यों से समाज को नई दिशा दी। उनके कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में नगर में साफ़ सफाई व स्वच्छता में में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया गया तथा उन्हें एक एक सेफ्टी किट भी दी गयी. जिसमे मास्क, दस्ताने, रिस्टबैंड, हेडबैंड, बाल्टी और लिक्विड साबुन शामिल रहा. जिनेम गीता, ऊषा, सोमवती आदि शामिल रही।
कार्यक्रम के मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष अजय यादव “गुल्लू”, श्री भगवान पोरवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप गौर ‘बंटू’, अनीता जाटव, जयदीप त्रिपाठी, अवधेश चतुर्वेदी, त्रिलोकी पोरवाल, उमेश गुप्ता, इमरान खान, ममता गुप्ता, सम्बोधिनी गुप्ता, शरद अवस्थी, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, पंकज दुबे, अरविन्द रावत, पंकज चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।