ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव जैसे ही देर शाम घर पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजागंज निवासी 21 वर्षीय सजल उर्फ ओमी, पुत्र सतेन्द्र कुमार उर्फ बबलू, 17 मार्च की शाम अपने एक दोस्त के साथ बाइक से इटावा जा रहा थे। तभी इटावा-कन्नौज हाईवे पर ग्राम केशोपुर के पास उनकी बाइक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। सैफई में भी स्थिति में सुधार न होने पर सजल को आगरा के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद शनिवार दोपहर चिकित्सकों ने सजल को मृत घोषित कर दिया।
देर शाम करीब सात बजे जब सजल का शव घर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों की चीख पुकार सुन हर आँख नाम हो गयी। सजल की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
फोटो – मृतक फ़ाइल फोटो
