संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिन्दू सम्मेलन के लिए जागरूकता रैली निकाली

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर रविवार को नगर में भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य हिन्दू समाज को सम्मेलन के प्रति जागरूक करना रहा। इसमें संघ, संघ विचार परिवार और हिन्दू समाज के सभी वर्गों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला।

करीब 200 स्वयंसेवक बंधु अपनी-अपनी बाइक के साथ नगर भ्रमण पर निकले। रैली कस्वा के मिडिल स्कूल से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता के रंग में रंग गया। स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से नगर भ्रमण करते हुए लोगों से विराट हिन्दू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

कार्यक्रम में नगर संघचालक उमाशंकर, सह नगर संघचालक विनोद, विभाग प्रचार प्रमुख अश्वनी, शिवेंद्र, विशाल, देवांशू, मोहन, रजत पोरवाल , बंटू, शिवम गुप्ता, गौरव, आदित्य, शिवेंद्र भदौरिया, भरत, प्रवांशु सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस क्षेत्राधिकारी राम दबन मौर्य तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह भी पुलिस बल के साथ लगातार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *