ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया के नवीन प्रतिष्ठान श्री साईं आर्ट एंड स्पोर्ट्स शास्त्री चौराहा का शुभारंभ कालीबाड़ी मंदिर के स्वामी सुबोधानंद जी महाराज के करकमलों से किया गया।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजीव पाल, उमेश चंद्र वर्मा, अतुल त्रिपाठी, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, प्रांतीय सदस्य राहुल चौहान, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे तथा स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रनवीर सिंह चौहान सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रदीप कनौजिया को उनके नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
