शिक्षक दिवस पर अटेवा का उपवास आंदोलन, पेंशन बहाली को लेकर सैकड़ों शिक्षक–कर्मचारी बैठे धरने पर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे देशभर में नई पेंशन स्कीम और निजीकरण के विरोध तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा संगठन ने एक दिवसीय सामूहिक उपवास आंदोलन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर यह कार्यक्रम हर जिले में आयोजित हुआ।

इसी क्रम में अटेवा इटावा इकाई ने डीएम चौराहे के पास कचहरी रोड पर सैकड़ों शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ उपवास रखा। मंच से पेंशन बहाली को लेकर विचार–विमर्श किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट के टीईटी पास करने वाले आदेश पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में सिंचाई विभाग से अध्यक्ष शिवराम सिंह, रामकुमार शाक्य, राजीव कुमार, नवीन यादव, सुदीप कमल, विपिन यादव, अटेवा महामंत्री डॉ. लवकुश जाटवानी, माध्यमिक प्रभारी मनोज यादव, अभिजीत चौधरी, विजय पटेल, शिवशंकर यादव, अतुल यादव, सुनील राही, विकास यादव, मनोज यादव, लवलेश यादव, अजय पटेल, श्रवण मौर्या, राजेश शर्मा, चेतन जैन, जितेंद्र यादव, सुरेश यादव, आहुतीश राजेश यादव, साकेत गुप्ता, यादुवेंद्र प्रताप, रमेश चौधरी मौजूद रहे।

पंचायती राज से शिवरतन कठेरिया, धर्मेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, विपिन कुमार, शिव प्रताप, सुरेश यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण यादव, समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष उपेंद्र यादव, बेसिक शिक्षा परिषद से अजय यादव, अटेवा जिला अध्यक्ष राजेश जादौन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा अरुण यादव, मनोज शर्मा, अतुल यादव, गौरव गुप्ता, यतेन्द्र पाल सिंह, राघवेंद्र मौर्य, नरेश भदौरिया, आलोक चौहान, ब्रजेन्द्र सिंह, तपन यादव, दिलीप यादव, रईश अहमद, मुनीश कुमार, शशिकांत दीक्षित, कृष्ण कुमार, संजय कुमार, प्रवीण यादव, प्रमोद पाल, अमित यादव, विष्णु कुमार, आनंद मिश्रा, ब्रजेश वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, सुनील, रघुवीर आदि कार्यकर्ता भी उपवास पर बैठे।

सभा में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लेती तो आंदोलन को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *