शहीद दिवस पर भरथना में क्रांतिकारियों को दी गई श्रद्धांजलि

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना: कस्वे में शहीद दिवस के अवसर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क पहुंचकर भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। माल्यार्पण के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलासचिव मंडल सदस्य कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि आज शहीदों के बलिदान को भुलाया जा रहा है, जबकि उन्होंने देश की आजादी के साथ-साथ गरीबों, किसानों, दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ये समस्याएं और गंभीर हो गई हैं, ऐसे में जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कामरेड शिवराम सिंह ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। कार्यक्रम में रामप्रकाश यादव, सुरेश सिंह, रमेश चौधरी, श्रीराम राही, पूर्व चेयरमैन हाकिम सिंह, वंशी, पम्मी सभासद सहित अन्य लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *