विख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. वीरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर- &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।ऊमरसेंडा गांव के मूल निवासी विख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. वीरेंद्र दुबे (71) का शुक्रवार को कस्बा के मोहल्ला ब्रह्मनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत के पुत्र डॉ विकास दुबे ने बताया कि शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक आने से उनके पिता की मौत हो गई।

देर शाम उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव ऊमरसेंडा ले जाया गया, जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

दिवंगत की पत्नी सुशीला दुबे, पुत्र डॉ विकास दुबे, डॉ सौरभ दुबे, भाई सुरेंद्र दुबे आदि परिजनों को मौजूद लोगों ने ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में धैर्य बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।

श्रद्धांजलि देने वालो में पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल, विपिन बिहारी दुबे (कक्का), पूर्व प्रधान पदम नारायण चौबे, डॉ.आर एन दुबे, पंडित अनिल दिक्षित, अरुण दुबे पत्रकार, सुबोध श्रीवास्तव पत्रकार, संजय शुक्ला पत्रकार, नितिन दिक्षित पत्रकार, पाल तिवारी, पवन दुबे, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, सभासद राजीव तिवारी, बाल गोविंद दुबे, मोना चौबे आदि शामिल रहे।

बताते चले दिवंगत डॉ वीरेंद्र दुबे आयुर्वेदिक इलाज के लिए आसपास समेत दूर दराज क्षेत्र में प्रसिद्ध थे।

फोटो
आयुर्वेदाचार्य डॉ वीरेंद्र दुबे की फाइल फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *