ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।अध्यक्ष लायन जमुनादास लखवानी, सचिव एमजेएफ लायन अनुराग पोरवाल, कोषाध्यक्ष लायन अरविंद चौरसिया, संयोजक लायन श्री भगवान कौशल ने मीडिया से बात करते हुए संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि लायन्स क्लब भरथना द्वारा रविवार, 8 फरवरी 2026 को सायं 4 से 7 बजे तक ॐ कृष्णा गार्डन, जवाहर रोड पर अर्थराइटिस जागरूकता शिविर आयोजित होगा। मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ चावला जोड़ों के दर्द, बचाव और उपचार पर जानकारी देंगे। शिविर में मुफ्त परामर्श व फिजियोथेरेपी कार्यशाला का लाभ मिलेगा।
