लखना में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर का भव्य स्वागत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

लखना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर का लखना आगमन पर संगठन पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। जिला संरक्षक बृजमोहन सिंह राजावत के गैलेक्सी पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला महामंत्री सुनीत चौहान, रमेश यादव, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, जिला मंत्री इश्तियाक कुरैशी, दुष्यंत दीक्षित, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, शिवेंद्र सिंह राठौड़, शिवम चौहान, दुर्गविजय सिंह चौहान, विजय राजावत, पुष्पराज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हित में एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई दिशा देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *