रुक्मणी विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, कथा में गूंजा भक्ति का रस

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।कस्बा के मोहल्ला कल्याण नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को रुक्मणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान आचार्य पं. रामसनेही अवस्थी (रसूलाबाद) ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी विवाह की कथा सुनाते हुए बताया कि सच्चे प्रेम और अटूट विश्वास के आगे सभी बाधाएं स्वयं समाप्त हो जाती हैं।
उन्होंने कहा कि रुक्मणी जी की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति और समर्पण ही उनके दिव्य मिलन का कारण बना। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को जीवन में भक्ति, विश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

सहायक व्यास पं. सज्जन कुमार अवस्थी ने भी अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया।कथा पंडाल में परीक्षित के रूप में सुभाष गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी सीमा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस दौरान में छोटेलाल मिश्रा, कृष्णलाल तिवारी, प्रेमनारायण तिवारी, गिरजेश चौहान, शिवकुमार चौबे, सुरेन्द्र यादव, अजय पोरवाल, रामप्रकाश पोरवाल, रामचन्द्र तिवारी, गोपाल जी चौबे, अनिल तिवारी एडवोकेट, अवनीश कुमार, मुलायम, शशि कुमार, सुनील तिवारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *