राजेश दुबे एवं बृजेश कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला संगठन मंत्री बने साथ ही मोहम्मद इदरीश जिला मंत्री बने

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा की बैठक जिला कार्यालय नुमाइश चौराहे इटावा पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा निवासी राजेश दुबे एवं अशोक नगर इटावा निवासी बृजेश कुमार शर्मा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया।

साथ ही मोहल्ला शहकमर निवासी मोहम्मद इदरीश को जिला मंत्री बनाया गया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर ने कहा कि व्यापारी समाज देश की रीड है सबसे ज्यादा राजस्व व्यापारी समाज ही देता है आज देश प्रदेश में व्यापारियों के हितों की सरकार है।

जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी साथ ही उन्होंने व्यापारी समाज का आवाहन किया है कि वह निर्भीक होकर व्यापार करें किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा उन्होंने कहा कि जनपद में कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारियों की शिकायत व्यापारियों ने की है जिसकी वह लिखित में शिकायत प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बनवारी लाल कंछल जी से करेंगे कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला महामंत्री रमेश यादव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार जैन विनीत कुमार पांडे जिला उपाध्यक्ष शरद वाजपेई प्रदीप कनौजिया शैलेंद्र सिंह राजावत अभिषेक दीक्षित महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा जिला मंत्री सोमेश अवस्थी एसपी सिंह तोमर नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह भदौरिया बैटरी इन्वर्टर संगठन के अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा ज्योति जौहरी महिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा राजेश दुबे बृजेश कुमार शर्मा मोहम्मद इदरीश अली अब्बास मोहम्मद सौरिख आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *