युवक को मारपीट कर घायल किया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वे में शनिवार की दोपहर एक युवक के साथ तीन नामजदों ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. युवक ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

कस्वा के मोहल्ला राजागंज निवासी पुरुषोत्तम पुत्र यशपाल सिंह ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर मैं अपने स्कूल जा रहा तभी आजाद रोड के समीप तीन नामजदों तथा उसके अज्ञात साथियों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे घायल कर दिया।. जिससे मेरे सिर में चोट आ गयी।. सिर में चोट लगने से मैं जमीन पर गिर पड़ा लोगों को आता देख सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये।. पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यावाही की मांग की है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *