ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के गांव मोढ़ी में मामा के अंतिम संस्कार में गए भांजे की बाइक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। अंतिम संस्कार के बाद जब युवक वापस आया तब उसे अपनी बाइक नहीं मिली जिस पर युवक ने थाना भरथना पर मामला दर्ज कराया।
क्षेत्र के गांव कुंवरा निवासी चंदन पुत्र सुभाष चंद्र ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि एक अप्रैल को मैं अपने मामा के अंतिम संस्कार हेतु पागल बाबा गंगा सागर धाम पर गया हुआ था जहां मैने अपनी बाइक अंतिम संस्कार स्थल के बाहर खड़ी कर दी थी। जब मैं वापस आया तो मेरी बाइक वहां नहीं थी काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
