महेवा में सनातन एकता पद यात्रा का आयोजन, 20 संकल्पों के साथ निकली यात्रा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा।गत दिवस रविवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास के निर्देशन में सनातन एकता पद यात्रा 20 के संकल्पों के साथ आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व कानपुर मंडल के प्रभारी अमित मिश्रा ने किया जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष औरैया सक्षम पोरवाल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सनातन एकता पद यात्रा अंनतराम से लेकर महेवा राममंदिर होते हुए आनेपुर स्थित झाड़ीश्वर मंदिर पर जाकर समाप्त हुई ।
पद यात्रा में संघ के पदाधिकारी अर्पित तिवारी , रवि पोरवाल ,कुलदीप चतुर्वेदी , रिनू सोनी ,शिवा पंडित,वैभव शर्मा एवं कानपुर मंडल के महामंत्री जितेंद्र तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।
वहीं पद यात्रा के बारे में कानपुर मंडल प्रभारी अमित मिश्रा एवं महंत मयंक चतुर्वेदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त यात्रा का उद्देश्य यमुना का शुद्धिकरण करवाना ,भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना ,श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनवाना ,गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करवाना ,बृज को मांस मदिरा मुक्त घोषित करवाना ,सामाजिक समरसता लागू करना ,धर्मांतरण एवं लव जिहाद पर रोक लगाना मुख्य उद्देश्य है ।
वहीं सनातन एकता पद यात्रा का आरंभ अनंतराम शिव मंदिर से हनुमान चालीसा आदि के द्वारा शुरू होकर महेवा राम जानकी मंदिर होते हुए आनेपुर स्थित झाड़ीश्वर मंदिर पर विधिविधान से समाप्त हुई ।
वहीं श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि आगामी 28 दिसंबर को फर्रुखाबाद में यात्रा निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *