मकान के विवाद में दो भाइयों में मारपीट, मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: मकान के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. नगर के मोहल्ला महावीर नगर के आनंद कुमार पुत्र स्व. जगराम ने अपने बड़े भाई देवेन्द्र कुमार उर्फ़ अवधेश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह दबंग किस्म के व्यक्ति है शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे जबरदस्ती मेरे निजी मकान में कब्जा करने के लिए आये जब मैंने विरोध किया तो उसने मेरी पत्नी शकुन्तला तथा मेरे साथ लात घूसों से मारपीट की जिससे मुझे गंभीर चोटें आई है. जिसके बाद मेरा भाई मकान खाली नही करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया. पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *