भीषण सर्दी में लोगों का जीना हुआ मुहाल,अलाव के पास बैठकर दिन किया व्यतीत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
रविवार को हुई भीषण सर्दी में लोगों का जीना मुहाल हो गया इतना ही नहीं लोगों ने पूरे दिन अलाव के पास बैठकर दिन व्यतीत किया ।
विदित हो कि शनिवार की रात में सर्वाधिक ठंडा जिला इटावा प्रदेश में रहा था वहीं रविवार को सुबह से ही घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी रही जिसके चलते लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई तथा बाजार में सन्नाटा छाया रहा तथा लोगों की आवाजाही भी कम रहे तथा घरों में लोग कैद रहे जगह जगह आग जलाकर लोग बैठे रहे ।
वहीं अभिभावकों ने जिलाधिकारी इटावा से ऐसे मौसम को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित करने की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *