ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। भरथना भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा आज दिनांक 10-7-2025 दिन गुरुवार को भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर वृहद वृक्षारोपण किया गया। सर्व प्रथम भरथना पुलिस चौकी पर मुख्य अतिथि अरिर्मदन सिंह पुलिस इंस्पेक्टर कोतवाली भरथना ने अपने स्टाफ के साथ दीप प्रज्वलित कर भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात वन्देमातरम करके वह वृक्षारोपण किया गया मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर ने स्वय भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे एवं शाखा सचिव श्री राम प्रकाश पाल के साथ गड्डा खोदकर पेड़ लगवाएं। परिषद द्वारा टी गार्ड की भी व्यवस्था की गई जिससे पेड़ सुरक्षित रह सके। इस अवसर शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर जिला समन्वयक सुशांत उपाध्याय गतिविधि संयोजक पर्यावरण श्याम जी पोरवाल गतिविधि संयोजक सेवा रूद्र पाल सिंह भदौरिया संयोजक विनोद कुमार दुबे अशोक पोरवाल संजय माधवानी मक्खन सिंह वर्मा निशांत पोरवाल एडवोकेट सीटू गुप्ता कृष्ण कुमार गुप्ता बबलू देवेन्द्र सिंह शाक्य का विशेष सहयोग रहा।

इसके बाद परिषद के लोगों ने भरथना नगर से 6 कि मी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहर पुर जाकर वृक्षारोपण किया बाहर पुर स्वास्थ केन्द्र पर कोई वृक्ष न होने के कारण वहां यह कार्य आवश्यक था वहां भी टी गार्ड के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ धीरज गुप्ता ने साथ मिलकर गड्डे खुदवाएं तथा उनके स्टाफ ने मिलकर पेड़ लगवाएं । कल दिनांक 11-7-2025 दिन शुक्रवार को भी वृक्षारोपण किया जायेगा जो कि सुशांत उपाध्याय के मिल में किया जायेगा। अंत गतिविधि संयोजक पर्यावरण श्याम जी पोरवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।