भरथना में भारत विकास परिषद की ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा शनिवार को आयोजित शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। कस्बे के 15 स्कूलों की टीमों ने इसमें प्रतिभाग किया। कुल सात चरणों में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम चरण के प्रश्न प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर.एन. दुबे द्वारा पूछे गए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण तथा वंदेमातरम के साथ हुई।

जूनियर वर्ग में होली प्वाइंट एकेडमी भरथना के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय और मां अम्बे पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पैरामाउंट हायर सेकंडरी स्कूल की टीम प्रथम आई। जनसहयोगी इंटर कॉलेज मोड़ी भरथना ने दूसरा और मां अम्बे पब्लिक स्कूल भरथना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष लविश कौशल, शाखा डेटा प्रबंधक निखिल पोरवाल, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट निशांत पोरवाल और आकाश पोरवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल,आर्य श्यामा बालिका इंण्टर कॉलेज प्रबंधक श्रीभगवान पोरवाल, सुनील दीक्षित कुक्कू, मक्खन सिंह वर्मा, महेन्द्र सिंह चौहान, इंजीनियर विनोद पोरवाल, प्रताप नारायण मिश्र, ललित पाल, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अमित श्रीवास्तव, संजय माधवानी और अशोक भदौरिया सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी स्कूलों के प्रतिनिधि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को सील्ड प्रमाणपत्र दिया गया, जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को प्रमाणपत्र और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और प्रतिभागियों को स्वल्पाहार कराकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *