ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
,ऋमोढ़ी भरथना स्थित ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां 17 मई से 15 जून तक पंचतत्व हरिहर महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मंदिर के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 मार्च, सोमवार को सुबह 10 बजे भूमि पूजन के साथ होगा। भूमि पूजन इटावा पिलुआ महावीर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री 108 हरभजन दास महाराज द्वारा संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं। आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
महायज्ञ के दौरान क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहेगा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश देगा।
