बार एसोसिएशन चुनाव में उत्साह, पहले दिन 15 दावेदारों ने दाखिल किए पर्चे

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बुधवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही अधिवक्ता संघ के सभागार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। पहले ही दिन अध्यक्ष सहित नौ पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

एल्डर्स कमेटी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र पांडेय, महामंत्री पद के लिए राकेश सिंह चौहान एवं एक अन्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुपम कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सत्यप्रकाश, उपाध्यक्ष पद के लिए सुरजीत सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुबोध यादव, जबकि मंत्री पद के लिए रूपेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया।

इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य और कनिष्ठ सदस्य के छह-छह पदों के लिए कुल सात उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया। नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सदस्य सुभाष चंद्र यादव, रामकुमार यादव, राघवेंद्र श्रीवास्तव तथा रामपाल सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन भरथना की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 29 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन पत्र 16 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे, 17 अक्टूबर को आपत्तियों का निस्तारण तथा 18 अक्टूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *