ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कस्बे में बाइक से जा रहे दो युवकों को पिकअप चालक ने पीछे से टक्कर मारी. जिसमे से एक की मौत हुई तथा दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. भाई ने पिकअप चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया. कस्बा के मोहल्ला मंदिर दान सहाय के गोविन्द पुत्र राज कुमार ने पिकअप यूपी 75 बीटी 1690 के अज्ञात चालक पर आरोप लगाया है कि 6 मई की शाम करीब छह बजे मेरा भाई कन्हैया व उसका दोस्त विशाल बाइक से भरथना से बकेवर जा रहे थे. तभी मोढी गाँव के तालाब के पास पिकअप ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया. जिसमे कन्हैया को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया व विशाल को जिला अस्पताल भेजा गया. घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
