बनवारीलाल कंछल ने पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की व्यापारी समस्याओं का ज्ञापन भी दिया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर & चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

लखनऊ। दिनांक 02-05-2025 दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल अपने वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि कौशाम्बी, वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ सहारनपुर, वरिष्ठ महामंत्री सचिन कंछल लखनऊ एवं रायबरेली के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा के साथ मुख्यमंत्री आवास, कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री जी से परिचय कराया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि प्रत्येक जनपद में नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायतों द्वारा दुकानों और मकानों पर कई-कई गुना हाउसटैक्स आरोपित किया जा रहा है। जिसे व्यापारी देने में असमर्थ है। हाउसटैक्स को पुरानी वर्तमान दर से 10 प्रतिशत से अधिक न बढ़ाया जाये।

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जीएसटी, मंडी शुल्क का रिटर्न देर से जमा होने एवं किसी भी विभाग की बकाया रकम जमा करने पर वसूल किया जाने वाला ब्याज 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत किया जाये। पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा 10 लाख, दुकान जलने और लुटने का बीमा 10 लाख का कराया जाये। बिजली विभाग का फिक्स एवं मिनिमम चार्जेज समाप्त किया जाये। विभाग का मूलधन जमा करने वाले व्यापारियों का ब्याज माफ कर केस का निस्तारण किया जाये। जीएसटी में ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाये। हमें आशा एवं विश्वास है कि मा. मुख्यमंत्री जी उपरोक्त सभी समस्याओं का उचित समाधान करते हुए सम्बन्धित विभागों को उचित निर्देश जारी करेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने मुख्यमंत्री जी से यह भी अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री जी के कार्यों का पूरे प्रदेश में प्रचार प्रसार हेतु व्यापारी संदेश यात्रा भी निकालने जा रहा है। मा. मुख्यमंत्री जी से अगस्त में किसी भी दिन व्यापारी संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए समय की मांग की।

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल एवं विभिन्न जनपदों से आये हुए व्यापारी प्रतिनिधियों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *