ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा (इटावा)।इटावा सदर के पूर्व विधायक स्वर्गीय महेंद्र सिंह राजपूत के वयोवृद्ध पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ग्राम ढकाताल, महेवा स्थित उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर अहेरीपुर संघ अध्यक्ष गंभीर सिंह, प्रवक्ता शिवशंकर यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथुन पांडे, अन्नू पाल, रामजी तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
