पिकअप से टकराई असंतुलित बाइक, चालक जिला अस्पताल रेफर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वा के मोहल्ला मोतीगंज में रविवार की शाम एक बाइक असंतुलित होकर गली में जा रही पिकअप से टकरा गयी. टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्कट्ठा हो गयी. घायल को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया.

क्षेत्र के गाँव घमुरिया निवासी 23 वर्षीय राजीव पुत्र कृष्ण गोपाल अपनी बाइक पर सवार होकर भरथना से अपने गाँव जा रहा था तभी मोहल्ला मोतीगंज में भरथना बकेवर मार्ग पर पावर हाउस वाले मोड़ पर गली में जा रही एक पिकअप से बाइक असंतुलित होकर टकरा गयी. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल राजीव ने बताया कि मैं अपने गाँव जा रहा था तभी मुझे ऐसा प्रतीत हुआ जैसे किसी ने मुझे आवाज दी हो मैं पीछे मुड़कर देखने लगा तभी मेरी बाइक असंतुलित होकर गली में जा रही पिकअप से जा टकराई. घायल को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने के चलते जिला आस्पताल रेफर कर दिया गया.

फोटो – घायल राजीव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *