ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्बे के मोहल्ला बालूगंज स्थित शहीद पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर नगर पालिका परिषद की ओर से उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रनायकों के प्रति सम्मान के भाव से सराबोर रहा।
मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक यादव ने कहा कि देश की आज़ादी क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। ऐसे महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि को गौरव के साथ मनाना हर नागरिक का दायित्व है। इस दौरान विधायक राघवेंद्र गौतम, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव ‘गुल्लू’ और ब्लॉक प्रमुख विनोद दोहरे ने भी प्रतिमा का अनावरण किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मियों और अंकित यादव के सहयोग से कई समाजसेवियों का तिरंगा पट्टिका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने नेताजी के संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रामपाल सिंह राठौर, राजेंद्र चौधरी, करुणाशंकर दुबे, दिवाकांत शुक्ला, श्री भगवान पोरवाल, राजेंद्र दीक्षित ‘पप्पू’, प्रदीप पोरवाल ‘रज्जन’, विमल पोरवाल ‘बंटी’, विष्णु भदौरिया, सुशांत उपाध्याय, रामकुमार यादव, जमुनादास लखवानी, सत्यप्रकाश यादव ‘राजा’, सुबोध दीक्षित एडवोकेट, गुरूनारायण कठेरिया, अशोक गुप्ता, रामप्रकाश पाल, निशांत पोरवाल एडवोकेट, अशोक चोपड़ा, हाकिम सिंह यादव एडवोकेट सहित दो दर्जन से अधिक गणमान्यजन मौजूद रहे। संचालन हाकिम सिंह यादव ने किया।
