नगर में पेयजल संकट, तीन नलकूप खराब — पालिका ने जारी की सूचना

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर पालिका परिषद भरथना ने रविवार को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि नगर की पेयजल आपूर्ति अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगी।

पालिकाध्यक्ष अजय यादव (गुल्लू) ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के नलकूप संख्या-1 गिरधारीपुरा, नलकूप संख्या-2 प्रभावती स्कूल के पास ब्रजराज नगर, तथा नलकूप संख्या-3 कांशीराम कॉलोनी में तकनीकी खराबी आ गई है। इनमें से दो नलकूप पूरी तरह बंद हैं, जबकि एक आंशिक रूप से खराब है। पेयजल आपूर्ति को पूर्ण रूप से बहाल करने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है। इस दौरान नगरवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

पालिका ने लोगों से कहा है कि मरम्मत कार्य के दौरान पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था अपने निकटवर्ती मोहल्लों या सहयोगियों की मदद से करें। पालिकाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि तकनीकी दल मरम्मत कार्य में तेजी से जुटा है और समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *