दो बाइकों की भिडंत में तीन घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरथना बिधूना मार्ग पर दोपहर के समय दो बाइकों की भिडंत में तीन लोग घायल हो गए. जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर हालत होने के चलते सैफई रेफर कर दिया गया।.

घटना रविवार दोपहर क़रीब ढाई बजे की है. जहां छोला मंदिर के समीप इटावा कन्नौज हाइवे पर दो बाइकों की आमने सामने भिंडत हो गयी. जिसमे तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इक्कठा हो गयी।. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया।. क्षेत्र के गाँव मोढी निवासी उपदेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा भाई अवधेश 34 वर्ष पुत्र रामपाल अपने दोस्त आशीष उर्फ़ सनी उम्र 30 वर्ष निवासी नगला महिपत के साथ बाइक पर सवार होकर पाता प्लांट से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे गाँव सरैया निवासी अंकित पुत्र धीरज उम्र 18 वर्ष ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।.

टक्कर लगने के बाद तीनों बाइक सवार घायल होकर सडक पर गिर पड़े. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल अवधेश तथा अंकित को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।. उक्त घटना नजदीक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को अपने साथ थाने ले गयी।.

फोटो – अस्पताल में मौजूद घायल अवधेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *