ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। भरथना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। भरथना-बकेवर मार्ग पर मोढ़ी गांव के पास दो सवारियों से भरे ऑटो आमने-सामने टकरा गए। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें बैठे लोग घायल हो गए। घायलों में अदलीपुर निवासी ऑटो चालक स्वदेश पुत्र सूरज सिंह, नगला जिंद निवासी बाबू पुत्र शीतल, रूबी पत्नी शीतल और सिद्धि पुत्री बबलू शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
