ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के रतहरी गाँव में मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने उपचार के दूसरे दिन दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा.
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाँव रतहरी निवासी श्याम पुत्र राधा कृष्ण को मंगलवार की देर शाम गाँव के बाहर सडक पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी. परिजनो द्वारा घायल अवस्था में सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घायल की मौत हो गयी. परिजनो की सूचना पर थाना उपनिरीक्षक राम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा.
