ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: कस्बा के एक मोहल्ले से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद जब चारों का कुछ पता नहीं चल सका तब पति ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी दीपू पुत्र भजनलाल ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया है कि मैं गेस्ट हाउस में काम करता हूं सोमवार को भी गेस्ट हाउस में काम करने के लिए गई हुआ था तभी शाम करीब 5 बजे मेरी पत्नी पूनम मेरे तीन बच्चों पुत्र आशीष तथा दो पुत्री शिवानी व निशा को लेकर कही चली गई है। मंगलवार सुबहर जब मैं काम से घर वापस लौटा तब मुझे मेरी पत्नी व बच्चे घर पर नहीं मिले काफी खोजबीन करने पर भी उनका कुछ पता नहीं चल सका।
रेलवे स्टेशन तथा पत्नी के मायके व अन्य रिश्तेदारों के यहां जानकारी करने पर भी कुछ मालूम नहीं हो सका। पीड़ित पति का कहना है कि मेरी पत्नी की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। काफी खोजबीन पर भी मेरी पत्नी व बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका है। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
