ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना से डॉ राजेश नारायण दुबे को पांचाल प्रांत का अध्यक्ष चयनित होने पर परिषद के अनेक सदस्यों व नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ दुबे को बधाई दी है दिनांक 14-03-2026 दिन शनिवार को शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर ने अपने निवास पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया सायं 6 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया, तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष चयनित होने पर डॉ दुबे का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर नगर सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राम पाल सिंह राठौर ने मोती माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तत्पश्चात शाखा अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल कोषाध्यक्ष लविश कौशल, देवेन्द्र कुमार पोरवाल, सुशांत उपाध्याय, डॉ संकल्प दुबे, निशांत पोरवाल एडवोकेट, मक्खन सिंह वर्मा, सुनील दीक्षित कुक्कू, संजय माधवानी, जमुना दास लखवानी,प्रताप नारायण मिश्र,सी के शुक्ला, कुलदीप तिवारी, फूल सिंह पाल, इन्जि विनोद पोरवाल,आकाश गुप्ता पैथोलॉजी, आदित्य पाण्डेय नीलू, ललित पाल,ईजि.हिमांशु पोरवाल,सहित परिषद के अनेक सदस्यों ने फूल माला, पटका व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर नगर के गणमान्य नगर पालिका चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, हाकिम सिंह यादव एडवोकेट,प्रभाकर गुप्ता, शासकीय अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल, गिरधारी लाल जी, प्रधानाचार्य शिवपाल सिंह चौहान,आंनद कौशल,अमित गुप्ता, विजय चौपडा सहित बधाई देने बालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम ज़श्न माहौल में आयोजित हो गया तथा अनेक सदस्यों ने डॉ दुबे को गोद में उठा कर वन्देमातरम एवं भारत माता के जयघोष से गुंजायमान हो गया। डॉ दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा भारत विकास परिषद के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की अन्त शाखा अध्यक्ष ने सभी को स्वल्पाहार कराया।
