ट्रैक्टर की टक्कर से बेटे की मौत, पिता की तहरीर पर मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वे के मोहल्ला शुक्लागंज में सडक के किनारे कच्ची पटरी पर खड़े पिता पुत्र को ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पुत्र को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसमे उपचार के दौरान पुत्र की मौत हो गयी. जिसमे पिता ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया.

कस्वा के मोहल्ला गिहार नगर के कन्जू पुत्र मदन ने ट्रैक्टर संख्या यूपी 75 जे 9511 के अज्ञात चालक पर आरोप लगाया है कि 23 मार्च को दिन में करीब चार बजे इटावा बिधूना मार्ग पर मोहल्ला शुक्लागंज में संतोष के मकान पर मैं अपने पुत्र कुनाल के पास सडक किनारे कच्ची पटरी पर खड़ा था तभी मंदिर दान सहाय की ओर से आये ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मेरे बेटे कुनाल को टक्कर मरते हुए पहिया उसके ऊपर चढ़ा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहां से अपने बेटे को इलाज के लिए मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले गया जहां से जिला अस्पताल इटावा रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *