ट्राला से दबकर पल्लेदार हुआ गंभीर रूप से घायल, सैफई रेफर

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा के नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में बुधवार की देर शाम ट्राला की चपेट में आकर पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। जहां गंभीर हालत होने के चलते सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव तुरुकपुर पीपरीपुर निवासी 26 वर्षीय रवि पुत्र भागीरथ बिधूना रोड स्थित एक मिल में पल्लेदारी करता है। बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की गाड़ी लोड करने जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आ गया। जिससे ट्राला का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल को मौके पर मौजूद उसके भाई रामकेश तथा अन्य साथियों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टर ने सिर में गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम करीब पांच बजे भी कृषि उत्पादन मंडी समिति में ट्रैक्टर ट्राला में दबकर मजदूर की मौत हुई थी। जिसके बाद 72 घंटे के अंदर मंडी समिति में यह दूसरी घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *