ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। शुक्रवार दोपहर कोतवाली में उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक ने पहुंचकर सूचना दी कि कोचिंग से लौटते समय वह रास्ते में एक चाय की दुकान पर रुका था। इस दौरान उसने अपना बैग बगल में रख दिया, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति उठा ले गया। युवक के अनुसार बैग में लैपटॉप, पर्स, पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागजात थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। आसपास की दुकानों पर पूछताछ की गई, संभावित मार्गों की पड़ताल की गई और संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर जानकारी जुटाई गई। पुलिसकर्मियों ने घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर सुराग तलाशने शुरू कर दिए। पूरे घटनाक्रम में पुलिस की तत्परता साफ नजर आई।
जांच आगे बढ़ ही रही थी कि इसी दौरान जालौन के क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र बाजपेयी स्वयं कोतवाली पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को बताया कि यह पूरा घटनाक्रम वास्तव में पुलिस की कार्यशैली, सजगता और त्वरित प्रतिक्रिया को परखने के उद्देश्य से तैयार किया गया एक परीक्षण था। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
इस ‘टेस्ट केस’ में भरथना पुलिस की सक्रियता और गंभीरता की सराहना की गई। क्षेत्र में पुलिस की मुस्तैदी और तत्परता की चर्चा रही। य
