ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के एक गाँव में जमीन की पैमाइश के दौरान चार नामजदों द्वारा दो भाइयों के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घायलों के भाई ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया।.
क्षेत्र के गाँव नगला हरवंश निवासी ब्रजेश कुमार पुत्र स्व. सरमन सिंह ने अपने ही गाँव के नेम सिंह, महेश, अजय कुमार उर्फ़ पप्पू, देवेश उर्फ़ रिंकू पर आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे जमीन की पैमाइश के दौरान मैं अपने घर के बाहर था तभी उक्त नामजद एक राय होकर आये और गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर नामजदों ने मेरे भाई संजीव व उदयवीर के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी. जिससे दोनों के सर में गंभीर चोटें आई।. मारपीट करने के बाद उक्त नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।.
