गौशाला में दम तोड़ रहे गौवंश, श्मसान घाट में शव नोच रहे कुत्ते

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: ब्लाक क्षेत्र के गाँव कुंवरा में सहजपुर ज्ञानपुर मार्ग स्थित निराश्रीत गौवंश गौशाला इन दिनों सवालों के घेरे में है. गौशाला में गौवंश आये दिन दम तोड़ रहे है. और उनके शव को गौशाला के सामने बने शमसान घाट में कुत्ते नोच रहे है. लेकिन फिर भी जिम्मेदार मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है.

गौशाला में गौवंश भीषण ठंड से मौत हो रही है. तो वहीँ ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिब द्वारा गौवंशों के अंतिम संस्कार के बजाय उनके शव को गौशाला के सामने स्थित शमसान घाट के पिछले हिस्से में फेंका जा रहा है. जिन्हें करीब दो दर्जन से अधिक कुत्ते नोच खा रहे है. कई गौवंशों के अवशेष भी मौके पर मिले. ग्रामीणों ने नाम ना खोलने की शर्त पर बताया कि गौवंश आये दिन दम तोड़ रहे है. और उन्हें ऐसे ही फेंक दिया जाता है. जिन्हें कुत्ते नोचते है. बाद में इनके अवशेषों को एक व्यक्ति द्वारा उठा लिया जाता है.

उक्त पूरे मामले पर खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी.

फोटो – गौवंशों को नोचते कुत्ते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *