कुत्ता लेकर लौट रही महिला से बदसलूकी, पैर तोड़कर पूंछ काटी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। थाना क्षेत्र के कटहरा ग्राम पंचायत के लालपुरा गाँव में कुत्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाँव की महिला और उसके पालतू पर हमला कर दिया गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत भरथना थाने में दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है।

लालपुरा निवासी रेखा देवी पत्नी गुड्डू नाथ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने कुत्ते को लेकर घर लौट रही थी। तभी गाँव के ही चार नामजदों ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की गई।

पीड़िता का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह आरोपियों के घर पहुँची तो चारों लोग उसके घर आ धमके और दोबारा मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके कुत्ते का पैर तोड़ दिया और पूंछ काट दी। पीड़िता ने कहा कि मारपीट में उसे भी चोटें आई हैं।

थाना उपनिरीक्षक भगवान सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों विपिन कुमार और सुखवीर नाथ को पकड़कर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *