ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता, पुलिस से लगाईं न्याय की गुहार
भरथना। थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़ी दुधी निवासी छक्कीलाल पुत्र श्यामलाल ने अपने बेटे कुशल के लापता होने पर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बेटे को खोजने की गुहार लगाईं है। थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पिता ने बताया कि मेरा पुत्र कुशल, जो मेरे साथ खेती का कार्य करता है, गाँव के ही एक परिवार के दो सगे भाई काम दिलाने के बहाने 8 अक्टूबर को अहमदाबाद मोरबी ले गए।
पीड़ित छक्कीलाल का कहना है कि उसके बाद एक नामजद व्यक्ति ने फोन कर कहा कि “एक मिनट में 10 हजार रुपये भेजो, नहीं तो तुम्हारा बेटा करोड़ों में भी नहीं बचेगा।” मैंने डर के कारण ब्याज पर रुपये लाकर आरोपी के मोबाइल पर भेज दिए। लेकिन तभी से मेरे बेटे का मोबाइल बंद जा रहा है और उसका कोई पता नहीं चल रहा।
पीड़ित पिता ने बताया कि आज सुबह गाँव के ही एक युवक ने खेत पर आकर कहा कि “चाचा, हम अहमदाबाद जाकर आपके बेटे से बात करवा देंगे, लेकिन पुलिस में शिकायत मत करना. छक्कीलाल ने आशंका जताई है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। उन्होंने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बेटे को खोजने की गुहार लगाई है।
