उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने एमपी सिंह तोमर, इटावा में हुआ भव्य स्वागत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


नुमाइश चौराहा स्थित जिला कार्यालय में व्यापारियों ने किया जोरदार अभिनंदन

इटावा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा एमपी सिंह तोमर को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर इटावा के व्यापारियों में हर्ष का माहौल रहा। पदभार मिलने के बाद शुक्रवार को नुमाइश चौराहा स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। व्यापारियों ने फूल मालाओं एवं अंग-वस्त्र पहनाकर तोमर का अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर ने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसके अनुरूप व्यापारी हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। तोमर ने कहा कि वे 24 घंटे व्यापारी वर्ग के लिए उपलब्ध रहेंगे और हर मुद्दे पर पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाते रहेंगे।

समारोह में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि एमपी सिंह तोमर के प्रदेश नेतृत्व में आने से इटावा सहित पूरे मंडल के व्यापारियों की आवाज और मजबूत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन नए जोश के साथ व्यापारी हितों के लिए कार्य करेगा।

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया, महिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, राजीव पाल, उमेश चंद्र वर्मा, शरद बाजपेई, आशीष दुबे, जिला मंत्री रूबी शर्मा, सोमेश अवस्थी, इश्तियाक कुरैशी, अरुण मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, प्रांतीय सदस्य राहुल चौहान, सुब्रत चौहान, युवा जिला महामंत्री अजहर फरीदी, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश दुबे, युवा नगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, युवा नगर कोषाध्यक्ष गोविंद कृष्णा भदौरिया, महिला संगठन मंत्री अंजू भदौरिया, कृष्णा देवी, प्रिया देवी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *