ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के भरथना बकेवर मार्ग पर कार तथा बाइक की आमने सामने भिड़ंत में दो बाइक सवारों की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार के साथ कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी 26 वर्षीय अर्पित उर्फ कन्हैया पुत्र अरुण पोरवाल अपने दोस्त आकाश सविता पुत्र होम सिंह 32 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर लखना स्थित अपने मामा मूलचंद्र फल बालों के यहां से दूज का त्यौहार मनाकर दोनों बाइक पर सवार होकर भरथना आ रहे थे तभी भरथना बकेवर मार्ग पर मोढ़ी गांव के नजदीक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होते ही दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना के बाद कार तथा बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही मुख्य मार्ग पर हादसा होने के चलते वाहनों की लाइन भी लग गई साथ ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर पड़े दोनों शवों को सड़क से हटाते हुए शव को कब्जे में लिया। तथा घटना में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।
अर्पित के पिता अरुण पोरवाल ने बताया कि मैं अपनी पत्नी संतोष देवी तथा अपने छोटे बेटे अर्पित के साथ अपनी ससुराल लखना गया हुआ था। मेरे बेटे के साथ उसका दोस्त आकाश भी था। त्यौहार मनाने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर भरथना आ रहे थे तभी यह दुखद हादसा हो गया।
विदित हो कि आकाश दो भाइयों में छोटा था। जोकि कस्बा स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के बड़े भाई मोहित पोरवाल तथा दो शादीशुदा बहनों मोहिनी व सोनम समेत तमाम परिजनों में चीखपुकार के साथ कोहराम मच गया।
वहीं आकाश सविता अपने परिवार के साथ कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर में किराए के मकान में रहकर वहीं बाल काटने की दुकान किए हुए है। आकाश भी दो भाइयों में छोटा था। गंभीर बीमारी के चलते करीब पांच वर्ष पूर्व आकाश की मां का भी निधन हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता होम सिंह, बड़े भाई चंदन तथा दो शादीशुदा बहने आशा व राधा बेसुध हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गईं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
फोटो – मृतक आकाश व अर्पित की फाइल फोटो तथा मौके पर मौजूद पुलिस विभाग ग्रामीण
