ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। नगर के मोहल्ला सब्जी मंडी स्थित आनन्द मार्केट में शनिवार की शाम को सौहार्दपूर्ण माहौल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आनन्द मार्केट में स्थित रजत गारमेंट पर आनंद कैफे के प्रोप्राइटर राज कमल गुप्ता (राजू) द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला मीडिया प्रभारी/जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पोरवाल एवं नवनिर्वाचित जिला मंत्री गिरीश शुक्ला का अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन-प्रशासन के समक्ष रखने की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों के लिए संगठन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और नए पदाधिकारियों के चयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
सम्मान समारोह के दौरान ब्रजेश पोरवाल एवं गिरीश शुक्ला ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से किया जाएगा। व्यापारिक हितों, समस्याओं एवं सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में रजत पोरवाल (दऊ), शिवम गुप्ता, दिलीप सिंह, ओम पोरवाल सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे एवं संगठनात्मक एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
