आधा दर्जन जगहों पर लीकेज-टंकी की आपूर्ति लाइन में जगह जगह लीकेज होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
विकास खंड क्षेत्र महेवा की मुख्यालय ग्राम पंचायत महेवा में पेयजल योजना हेतु बनी जलनिगम की पानी की टंकी की आपूर्ति लाइन में जगह जगह लीकेज होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं कई बार शिकायत करने के बाबजूद भी टंकी संचालन के लिए निर्धारित कंपनी द्वारा लीकेज सही नहीं कराई गई ।
विदित हो कि करीब 06 माह पूर्व जल निगम द्वारा पानी की दोनों टंकिया को हेतबी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दस वर्ष पूर्व अनुबंध पर दिया गया जिसका अनुबंध कंपनी व ग्राम पंचायत के मध्य किया गया अनुबंध के बाद टूटफूट,संचालन ,लीकेज सुधार तथा अन्य सभी कार्य उक्त कंपनी द्वारा संपादित किए जायेगे वहीं कई बार उपभोक्ताओं ने शिकायत की तो एक दो जगह लीकेज सही करके कंपनी ने फॉर्मेलटी कर दी पर आज की स्थिति में भी कस्बा में ही करीब आधा दर्जन जगहों पर लीकेज है जिनमें राजपूत मेडिकल स्टोर के पास ,बहेड़ा मार्ग पर अनिल पाल के मकान से ,अंकित शुक्ला के मकान से ,सुशील वर्मा की दुकान के सामने ,रवि जनसेवा की दुकान के पास ,पुराने चौराहे के पास राजू पाल के मकान के पास सहित कई जगह लीकेज बरकार है । वही महेवा कस्बा में शंखवार मोहल्ला में तथा स्टेट बैंक के सामने मोहन वाली गली में पानी की आपूर्ति भी सही तरीके से नहीं पहुंच रही है।
वही इस संबंध जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे ने बताया कि पूर्व में जलनिगम के अभियंता उमेश चौहान को भी समय समय पर अवगत कराया पर सुधार नहीं हुआ वहीं जब इस बारे में अभियंता उमेश चौहान से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि स्थलीय निरीक्षण कराकर समस्या का समाधान अतिशीघ्र कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *