ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

नोएडा- देश के समस्त हिन्दुओं को संगठित कर सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द , संस्कृति की विशेषता, चुनौतियां व समाधान,पंच परिवर्तन एवं संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तृत विचार रखने के लिए सेक्टर 19, के बारातघर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिन्दू सम्मेलन की भूमिका कार्यक्रम में अध्यक्ष सुधीर पोरवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने की आवश्यकता है जातिगत विभाजन विषमताओं को दूर करना चाहिए एवं हिंदुओं की घटती हुई जनसंख्या % पर भी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जहां-जहां हिंदू घटा है वहां-वहां हिंदुओं के ऊपर अत्याचार बढ़े हैं।

जैसे बांग्लादेश, बंगाल एवं कश्मीर उदाहरण है, ओजस्वी वक्ता गौतम खट्टर जी संस्थापक सनातन महासंघ ने सनातन धर्म के ऊपर विचार रखते हुए बच्चों को संस्कृत की शिक्षा अपने धर्म और कर्म को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना किसी और धर्म की अपेक्षा सनातन धर्म को सर्व श्रेष्ठ मानना और उनके आदर्शों पर चल कर धर्म और देश की रक्षा करना ही मुख्य कर्तव्य है के साथ यह भी कहा कि जिस प्रदेश में हिन्दुओं की आबादी कम है वहाँ पर उन्हें अल्पसंख्यक घोषित क्यों नहीं किया जाता है।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी पद्मनारायणाचार्य जी महाराज ने हिन्दुत्व के ऊपर अपने विचार रखते हुए सभी से अपनी जड़ो से जुड़े रहते हुए हिंदुओं को संगठित रहते हुए प्रत्येक परिवार में कम से कम चार बच्चे जरूर हों जिससे हिन्दुओं की आबादी कम न हो , शिवाचार्य कृष्णा जी महामंडलेश्वर जी ने अपने विचार रखते हुए बारीकी से समझाते हुए बताया कि कैसे धर्मांतरण /मतांतरण से हिन्दू समाज को बड़ी क्षति हो रही है हमें समाज को जाग्रत करना है माथे पर तिलक, हाथों में कलावा एवं हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए,

मुख्य वक्ता सुमित जी महानगर प्रचारक ने संघ के 100 वर्ष की यात्रा एवं पंच परिवर्तन के विषय में बताते हुए कहा कि हमारे क्या-क्या कर्तव्य है जिनको हमें पूरा करना चाहिए जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सके एवं महेश बाबू गुप्ता जी ने गोदान फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि ये फिल्म शीघ्र रिलीज होने वाली है आप सबको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए मंच संचालन श्रीमती तृप्ता पोरवाल ने किया हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया उसके बाद गणेश वंदना की गई एवं समापन श्री राम चन्द्र जी की स्तुति से किया गया ।

शाम्भवी महामुद्रा में पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा सुन्दर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिन्होंने ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, संजय वाली जी, महेश बाबू गुप्ता, डॉ वी के गुप्ता, डी के मित्तल, राजीव त्यागी,राधा कृष्ण गर्ग, लव केश गोयल, राज कुमार अग्रवाल,एन के अग्रवाल, मुकुल बाजपेयी, हर्ष वर्धन रावत, संघ के दायित्व वान कार्यकर्ता महेश जी, उत्कर्ष जी, सौरभ जी, सुमित त्यागी, मयंक पोरवाल, अमित पोरवाल, राज कुमार गुप्ता दिल्ली, वंदना गुप्ता, ज्योति पोरवाल, स्वेता, शिखा, सुजाता, रूबी गुप्ता, शिवानी , एस पी गुप्ता,मनोज गुप्ता, सुशीला शर्मा , सुमित त्यागी, सुधा सचान, आर सी गुप्ता, श्री गोविंद शर्मा, श्रीमती विनय गुप्ता, राकेश मल्होत्रा, संजय गोयल, कनकलता कनक, रोहतास गोयल, डॉ अरविंद गर्ग, डॉक्टर सेतिया, सुधीर पंत, सायनी मुरलीधरन, पी एल कपूर, ओमवीर अवाना, के सी जोशी, कमला रानी, नवीन पोरवाल, संदीप पोरवाल, साधना पवार, हर्षल पोरवाल, चित्रांश पोरवाल,ओ पी बंसल, दया दत्त भारद्वाज,सविता सक्सेना, वर्षा पोरवाल, गीता, बेबी, कविता , शारदा सिंघल कीर्ति पोरवाल सुभाष,रीना शर्मा, डी एस रावत, राज कुमार चौहान,नीलू सिंह, बी एस वर्मा, डी पी दानी, कन्हैया गुप्ता,रश्मि पोखरियाल, मुकेश बाला,हेमंत गुप्ता, हरीश मिश्रा, रमेश राठौड़, डॉक्टर शैलेंद्र पोरवाल, रवि पोरवाल, सुनील पोरवाल, राजीव पोरवाल, मनोज पोरवाल, पारुल पाठक, सुनील वर्मा, राजेश पांडे, आलोक प्रजापति आदि एवं भारी संख्या में सेक्टर वासी माताएं बहिनें शामिल रही। समापन अवसर पर भारत माता की आरती की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने वाले बच्चों को गाय माता का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और अंत में पूरन पंचोली जी ने छायाकार बंधुओं, प्रशासन, बारात घर, समस्त सहयोगियों, भोजन व्यवस्था संभालने वाले रोहताश गोयल एवं देव दत्त, कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी कार्य कारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट कर धन्यवाद दिया सभी को भोजन/ प्रसाद लेकर जाने का आग्रह किया ।
