ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, सेवा भाव का दिखा उत्साह
इटावा। चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जयंती एवं रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को कालीवाहन मंदिर इटावा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और धर्मलाभ अर्जित किया।
भंडारे का आयोजन समाजसेवियों के द्वारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा भाव से सेवा की गई। सुबह से ही भंडारा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही और पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश मिलता है। उन्होंने आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से धार्मिक आस्था मजबूत होती है और समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है।
इस दौरान युवा समाजसेवी लव शाक्य, शिवम शाक्य, सनोज शाक्य, संजीव शाक्य, कुसुमा शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
